कन्नौज, अप्रैल 30 -- छिबरामऊ। करीब पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुई एक अज्ञात महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उसे एंबुलेंस के माध्यम से सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने देर रात कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना भेजी, क्योंकि महिला अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। महिला की स्थिति चिंताजनक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया, लेकिन उसके साथ कोई परिजन या परिचित न होने के कारण उसे भेजा नहीं जा सका। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऐसी स्थिति में पुलिस की मदद जरूरी थी, जिसके लिए 26 अप्रैल को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन ने लावारिस महिला को कुचला, मौत पिछले पांच दिनों से महिला अस्पता...