अररिया, मई 24 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के धपड़ी कृषि फॉरम के बगल में एक मकई के खेत में सड़ी-गली हालत में अज्ञात महिला का शव बरामदगी मामले में पलासी थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। यह यूडी केस चौकीदार मनराज मांझी के आवेदन पर दर्ज किया गया है। चौकीदार ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि धपड़ी कृषि फॉरम के बगल में अनिल मंडल के मकई खेत में एक महिला का शव है। सूचना पर वहां पहुंचा, तो ग्रामीणों की भीड़ लगी है। उक्त शव को कोई भी पहचान नहीं पाया। पूछताछ के बावजूद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। तत्पश्चात पलासी थाना पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...