चंदौली, फरवरी 21 -- चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के टाण्डाकला घर पर शनिवार की देर शाम पानी टंकी के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चर में रखा दिया और शव के शिनाख्त में जुट गई है । मौके पर मारूफपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने के प्रयास में लगे रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...