मोतिहारी, अप्रैल 13 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भितहां रेलवे पुल के पास से पुलिस ने सोमवार को अज्ञात महिला (25) का शव बरामद किया है। शव पड़े होने की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का आधा शरीर जल गया था। वहीं उसके हाथ में रखा पर्श भी पूरी तरह जला मिला। शव के पास लाल रंग का चप्पल आदि भी बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या कर शव को जलाया गया है। यह भी पढ़ें- धनबाद बाथरूम मिस्ट्री: 4 दिन बाद मिला बहन का अधजला शव, भाइयों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस उसका जीभ बाहर निकला हुआ था तथा मुंह से झाग निकला हुआ था। वहीं एफएसएल टीम ने कई साक्ष्य संग्रह किया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह परि...