धनबाद, जनवरी 2 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बरोरा थाना क्षेत्र के मंदरा झंडी चौक के समीप डुमरा-फुलारीटांड़ मार्ग पर गुरुवार की रात सात बजे के एक अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को बरोरा पुलिस सीएचसी बाघमारा ले गई। वहां से चिकित्सकों ने उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जख्मी की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी हालत नाजुक है। जख्मी की साइकिल घटनास्थल पर पड़ी है। वहां काफी मात्रा में खून गिरा हुआ है। बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने भी गंभीर रूप से जख्मी को सीएचसी बाघमारा से रेफर होने की बात को पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...