कोडरमा, मई 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के करमा में अज्ञात बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा थाना क्षेत्र के खरखोटा, इंदरवा निवासी मुन्ना शर्मा (28 वर्ष), पिता प्रसादी शर्मा, अपने एक परिजन को छोड़ने कोडरमा रेलवे स्टेशन आए थे। परिजन को स्टेशन छोड़ने के बाद जब वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी करमा के पास एक अज्ञात बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना परिजनों को रात करीब 2:20 बजे मिली, जिसके बाद परिजन और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल मुन्ना शर्मा को इलाज के लिए तिलैया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इधर, पुलि...