जौनपुर, अप्रैल 5 -- चन्दवक, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुसहरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को हरिहरपुर गांव निवासी विपिन कुमार पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चचेरे भाई संजय कुमार पाण्डेय बुधवार को बाइक से खुज्झी मोड़ की ओर जा रहे थे। मुसहरिया मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय कुमार का पैर गंभीर रूप से टूट गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें तत्काल चन्दवक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर द...