मधेपुरा, फरवरी 13 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रौता पुल के समीप गुरुवार की शाम करीब चार बजे अज्ञात बाइक चालक ने परीक्षा ड्यूटी से थाना लौट रहे दरोगा के बाइक में धक्का मार दिया। जिससे दरोगा घायल हो गया । स्थानीय ग्रामीणों व सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल दारोगा को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉक्टर नवीन भारती द्वारा इलाज किया गया। बताया गया कि कुमारखंड थाना में पदस्थापित दरोगा मो मोईम का इंटर की परीक्षा ड्यूटी मधेपुरा में था। मो मोईम अपने बाइक से मधेपुरा से कुमारखंड लौट रहे थे। कुमारखंड से रानीपट्टी जानेवाली मुख्य मार्ग पर रौता नदी पुल के समीप सामने से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक चालक दरोगा घायल हो गया। जबकि धक्का मारने वाला बाइक चालक घटना स्थल से फरार हो गय...