औरैया, मई 22 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के वंशी गांव के पास शुक्रवार को एक अज्ञात पिकअप के कट मारने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक आकाश पुत्र घनश्याम निवासी सलेमपुर गांव से सवारियां लेकर अछल्दा की ओर जा रहा था। ई-रिक्शा में विमला देवी पत्नी महेशचंद्र, 39 वर्षीय कमला देवी पत्नी राजेश कुमार, 40 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र खुशीलाल निवासी वंशी तथा 50 वर्षीय छुन्नी देवी पत्नी भूरे सिंह निवासी सलेमपुर सवार थे। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार घायल, गंभीर बताया गया कि वंशी गांव के पास सामने से आ र...