हरदोई, जनवरी 9 -- हरदोई, संवाददाता। क्षेत्र के फरीदापुर निवासी रामनिवास बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार कल्लू निवासी सुमेरगंज थाना मल्लावां के घर जा रहे थे। उनके साथ तीन वर्षीय बच्चा भी मौजूद था। जैसे ही वे माधौगंज के निकट पहुंचे तभी एक अज्ञात पिकअप डाला ने टक्कर मार दी। हादसे में रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन वर्षीय शिवा को हल्की चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है। मृतक की पत्नी रिंकी ने बताया कि रामनिवास गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...