अज्ञात ने किसान की भैंस को जहर देकर मार डाला
कटिहार, मई 23 -- बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के गुरुमैला पंचायत वार्ड संख्या 10 में एक किसान की भैंस को अज्ञात लोगों द्वारा जहर खिलाकर मार देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित किसान एवं उसके परिवार में आक्रोश और दुख का माहौल है। किसान ने इसे पुरानी दुश्मनी का परिणाम बताया है। गुरुमैला पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी किसान जय कृष्ण यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी भैंस को घर के समीप सड़क किनारे बांध रखा था। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने भैंस को जहरीला पदार्थ खिला दिया। भैंस की हालत अचानक बिगड़ गई। काफी प्रयास के बाद भी भैंस को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी चल रही है और इसी कारण उनकी भैंस को जानबूझकर जहर देकर मार दिया गया। पीड़ित किसान ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.