पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी शशांक मिश्रा ने थाना सुनगढ़ी में तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 12 जून 2026 को शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनके मोबाइल पर दो अलग अलग नंबरों से लगातार कॉल आईं। आरोप है कि कॉल करने वालों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तथा घर से उठाने की धमकी दी। शशांक मिश्रा के अनुसार, कॉल करने वाले स्वयं को शाहजहांपुर के पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बता रहे थे। धमकियों से परिवार में भय और तनाव का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई हैं। यह भी पढ़ें- फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी धमकी देने वालों की होगी। प्रभारी निरीक...