रामपुर, मार्च 2 -- 23 फरवरी को सड़क किनारे खड़े होकर अपने दोस्त से बातचीत कर रहे छात्रों को दड़ियाल की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए खड़ी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में चार छात्र घायल हो गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...