पलामू, जून 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर खाना क्षेत्र के कोयल पुल के समीप सोमवार की रात में अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। बाद में पुलिस के सहयोग से उसे मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस ने बताया कि युवक मामूली चोट लगी थी प्रारंभिक इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...