घाटशिला, अप्रैल 1 -- बहरागोड़ा।बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एनएच 49 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही सवारी टेंपो के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक हाराधन पाइकिरा (उम्र 37) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव निवासी प्रदीप बेरा (उम्र 42) अपनी पत्नी देवस्मिता बेरा (उम्र 27) और 6 वर्षीय पुत्र शुभम बेरा के साथ बीमारी का इलाज कराने टेंपो संख्या जेएच 05 बीपी 2737 पर सवार होकर पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही मनोरंजन सीट (उम्र 46) भी टेंपो में सवार थे। जैसे ही टेंपो खंडामौदा चौक के पास पहुँचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक न...