देवघर, मई 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के नयाचितकाठ मोड़ में सड़क हादसे में युवक की मौत व बहन के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। मृतक के भाई ने रिखिया थाना में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर थाना क्षेत्र के हरदला कुंड दुर्गाबाड़ी निवासी राम कुमार रमानी ने रिखिया थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनका छोटा भाई राजू कुमार रमानी अपनी बहन रोमी कुमारी के साथ 8 मई की रात निमंत्रण में ग्राम रुद्रपुर गया था। कार्यक्रम के बाद दोनों भाई-बहन पल्सर मोटरसाइकिल संख्या- जेएच 15 एएन 4557 से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब दोनों चमेली व रुद्रपुर गांव के बीच पहुंचे, तभी पीछे से ...