अज्ञात ट्रक की टक्कर से पिकअप क्षतिग्रस्त, सड़क पर बिखरे तरबूज
गंगापार, अप्रैल 27 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। थाना क्षेत्र के करछना-कोहड़ार मार्ग पर एक सड़क हादसे में तरबूज लदे पिकअप को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक को हल्की चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में लदे तरबूज सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।पिकअप वाहन करछना से कोहड़ार होते हुए भारतगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन नौवा के आगे पहुंचा, सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद पिकअप सड़क के किनारे जा खड़ी हुई और उसमें लदा सामान सड़क पर फैल गया। फतेहपुर निवासी चालक प्रमोद कुमार का स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना की सूचना स्थानीय निवासी पवन कुमार यादव ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.