गोरखपुर, सितम्बर 30 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में रामूडिहा गांव के सामने फोरलेन पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुशीनगर के अहिरौली बाजार क्षेत्र के बसंतपुर निवासी लालबचन (55), सुनील (35), सिरसिया नंबर दो निवासी निर्मला देवी (70) और खोठ्ठा निवासी मीना देवी (45) ई-रिक्शा से कसया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर सोनबरसा चौकी पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को एम्स भेजा। पुलिस ट्रक की पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...