हाजीपुर, जून 11 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर बरांटी थाना क्षेत्र के बरुआ बहुआरा गांव निवासी डॉ.दिनेश प्रसाद ने घर में घुसकर 5 हजार रुपये चोरी किए जाने को लेकर बरांटी थाना में दो अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि घटना रात करीब 12 बजे की है। दो अज्ञात चोर छत के रास्ते उनके घर में प्रवेश कर गए और उनके कमरे में बेड के नीचे रखे 5 हजार रुपये चुरा लिए। इसी दौरान अंधेरे में किसी वस्तु से टकराने के कारण तेज आवाज हुई जिससे घर के लोगों की नींद खुल गई। आवाज सुनकर परिजनों ने चोर-चोर का शोर मचाया खुद को पकड़े जाने की आशंका से दोनों चोर मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- अज्ञात चोर पर केस दर्ज घटना के बाद डॉ.दिनेश प्रसाद ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ...