सिमडेगा, जून 29 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा मे अज्ञात चोरों ने चंदन के पेड़ की चोरी कर फरार हो गए। बताया गया कि हरिजन टोली निवासी टहल राम के बाड़ी में एक सफेद चंदन की पेड़ लगा था। जिसे रविवार की रात अज्ञात चोरों ने काट कर चोरी कर ली। घटना की जानकारी के संबंध में टहल राम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वे लोग सुबह सो कर उठे तो देखा कि घर के बाड़ी से चंदन का पेड़ गायब है। चोरों के द्वारा पेड़ के पूरे तने को काटकर चोरी कर ली गई है और डाली को छोड़ दिया गया है। घटना के संबंध में टहल राम के पुत्र सरजू राम के थाने में सूचना दे दी गई है। बीच बस्ती से चंदन के पेड़ की चोरी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...