सिमडेगा, मार्च 15 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोंनमेंजरा सियादोहर गांव से अज्ञात चोरों ने एक ऑटो की चोरी कर फरार हो गए। बताया गया कि सियादोहर निवासी मनोज जायसवाल अपनी ऑटो को घर के आंगन में खड़ा कर घर मे सोया था। सुबह उठने पर ऑटो घर में नहीं होने पर उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना के आलोक में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...