गुड़गांव, जून 5 -- सोहना, नरेश कुमार। भोंडसी थाना के गांव बेरका में जंगला तोड़कर मंदिर में घुसे अज्ञात चोर दानपात्र को तोड़ नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमर में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची भोंडसी थाना से पुलिस चोरी की वारदात की जांच कर रही है। शुक्रवार की सुबह भोंडसी थाना के गांव बेरका में बना मोहनराम मंदिर में जंगला तोड़कर घुसा अज्ञात चोर दानपात्र को तोड़ उसमें से नकदी चोरी कर ले गया। मंदिर के पुजारी विरेन्द्र पाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह से आज भी सुबह 4 साढ़े बजे उठा था। उसने देखा की मंदिर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। मंदिर की दीवार में लगा जंगला उखड़ा हुआ था। मंदिर में रखा दानपात्र तोड़ा हुआ था। जिसमें से दान की राशि गायब थी। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे को देखा तो अज्ञात चोर शुक्रवार की सुबह 2 बजकर 58 में मिनट मे...