गढ़वा, अप्रैल 8 -- कांडी, प्रतिनिधि। थानांतर्गत कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क में रघुनाथ जी फ्यूल पेट्रोल पंप के समीप सरकारी कम्पोजिट शराब दुकान के गोदाम से मंगलवार रात अज्ञात चोरों द्वारा शराब की कई पेटी चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में तब आया जब बुधवार को शराब दुकान में कार्यरत कर्मियों द्वारा दुकान खोली गई। दुकान से करीब 25 पेटी शराब की चोरी हुई है। सूचना पाकर प्रभारी थाना प्रभारी रोबिन उरांव अपने दल-बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही घटना की सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक बृज कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। अनुज्ञप्तिधारी ज्योति राजा गुप्ता व दुकान के कर्मियों घटना के संबंध में जानकारी देने से साफ तौर पर इनकार कर दिया गया। वहीं पुलिस निरीक्षक बृज कुमार ने बताया कि दुकान मालिक को सीसीटीवी कैमरा लगाने ...