बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती। नगर बाजार थानाक्षेत्र के एक गांव में रात को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ किया है। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के बगियापार गांव निवासी अमित यादव अपनी माता के साथ घर में रहते हैं। सोमवार की रात रोज की तरह दोनों अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। बताया जाता है कि देर रात चोर पीछे से छत के रास्ते घर के पीछे की ओर से साढ़ियों के सहारे अंदर घुस आए। भोर में जब अमित यादव की माता की नींद खुली तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देख सन्न रह गई। आशंका होने पर जब अंदर जाकर देखा तो बक्सा व अटैची गायब थे। खोजबीन करते हुए जब वह छत पर पहुंची तो वहां बक्सा व अटैची फेंका मिला। जेवरात रखने वाले छोटे पर्स भी वहां बिखरे मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष नगर बाजार ने बताया कि...