लखीसराय, फरवरी 8 -- सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के निस्ता गांव के ग्रामीण सुखदेव यादव के पुत्र सुलेंद्र यादव के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। श्री यादव घर में सोए हुए थे। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर स्टील के बक्से का ताला तोड़ दिया। इसमें रखे हुए डेढ़ भर सोने के जेवर,दस भर चांदी के पायल एवं नकद दस हजार व अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। पुलिस ने बताया कि इस आशय की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.