हाजीपुर, अप्रैल 22 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई थाना क्षेत्र के सहदेई बुजुर्ग में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बना चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सहदेई थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित शत्रुघ्न चौधरी के घर में छत के रास्ते प्रवेश कर घर में रखे नगद,आभूषण, कागजात, महंगे कपड़े, मोबाइल की चोरी कर ली। वही इस चोरी की घटना को लेकर सहदेइ थाना में एक आवेदन शत्रुघ्न चौधरी के द्वारा दी गई है। जिसमे कहा गया है कि सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गया और जिस रुम में लोग सो रहे थे उस रुम के बाहर से बंद कर दिया। जिस रूम में लोग नहीं थे। उस रूम के गोदरेज को खोलकर गोदरेज में रखे दो सोने का बजरंगबली का लॉकेट, एक दुर्गा जी का लॉकेट, दस हजार नगद, कागजात, महंगे कपड़े एवं एक मोबाइल को चुरा ले गए। सुबह में जब लोग उठे और दरबाज...