दुमका, मई 14 -- दलाही, प्रतिनिधि।टोंगरा थाना क्षेत्र से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दतियारपुर स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोरों ने न केवल चोरी की, बल्कि वहां बड़े आराम से पिकनिक भी मनाई। मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने दतियारपुर आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। आमतौर पर चोर सामान लेकर तुरंत रफूचक्कर हो जाते हैं, लेकिन यहां चोरों ने कुछ अलग ही किया। यह भी पढ़ें- विद्यालय से मध्यान भोजन के बर्तन समेत अन्य सामान ले उड़े चोर,जांचचोरों का अजीब काम केंद्र के अंदर बच्चों के लिए रखे गए राशन पर हाथ साफ करने से पहले उन्होंने वहीं खाना पकाने का फैसला किया। चोरों ने केंद्र में रखे 5 किलो चावल, आलू और तेल का उपयोग कर चूल्हे पर गरमा-गरम खिचड़ी बनाई। पेट भरकर खाना खाने के बाद चोरों ने अजीबो...