सोनभद्र, अप्रैल 28 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने चिल्काडाड़ मार्केट में टे्रलर से कुचलकर वृद्ध की मौत मामले में पुलिस ने टे्रलर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के पुत्र अंजलुस कुजूर की तहरीर पर की है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडाड़ बाजार में 25 अप्रैल को टे्रलर की चपेट में आकर वृद्ध थाडेयुस की मौत हो गई थी। मृतक थाडेयुस के पुत्र अंजलुष कुजूर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शक्तिनगर मार्केट की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान खड़िया से शक्तिनगर की तरफ आ रहा तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते समय ट्रेलर ने पिताजी को पीछे से कुचलते हुए भाग गया। इससे पिताजी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.