काशीपुर, दिसम्बर 23 -- काशीपुर। कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई चालक की मौत के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है। यूपी के पीपलसाना थाना धामपुर जिला बिजनौर निवासी फईम अहमद पुत्र स्व.शमीम अहमद ने कुंडा पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसका भाई मोहम्मद नईम बीते 21 दिसंबर को अपने घर से रामनगर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहा था। इस दौरान जगतपुर पट्टी से पहले पीछे से आ रहे कैंटर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई उछलकर सड़क पर गिर गया और कैंटर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.