बिहारशरीफ, जून 4 -- वेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव में मिला था युवक का शव रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव में मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया गया था। मृतक बालगोविंद रविदास का पुत्र धर्मेन्द्र रविदास था। पिता ने गुरुवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की एफआईआर करायी है। हालांकि, हत्या का कारण नहीं बताया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। पेट के बाएं तरफ और सिर में छुरा मारा हुआ है। इसके अलावा बायीं आंख भी निकाली हुई है। इस तरह के निशान मिलने से परिजनों और ग्रामीणों को आशंका है कि किसी ने धर्मेंद्र रविदास की हत्या कर शव को मसानी में फेंक दिया। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक...