भागलपुर, अप्रैल 4 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। भ्रमरपुर निवासी पूनम देवी पति प्रमोद दास ने पुत्र की गुमशुदगी को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र 31 मार्च को खेलने मैदान गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...