अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- लालगंज। इलाके के शिवबक्स निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 28 जुलाई को दोपहर उसने फेसबुक पर एक फूड पैकिंग के नाम से एक विज्ञापन देखा। साइट के लिंक पर रिक्त पद के नाम पर अज्ञात साइबर आरोपियों ने कई बार में पीड़ित से लाखों रुपये की ठगी कर ली। काफी दिनों बाद कथित कंपनी से नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित ने अपने भाई को मामला बताया। इसके बाद साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत भेजी। तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.