शामली, जून 22 -- कैराना। ऊंचागांव निवासी वंश कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उनके पिता रविन्द्र अपने साथी विनोद व पप्पन को लेकर बाइक द्वारा झाड़खेड़ी की ओर जा रहे थे। झाड़खेड़ी स्कूल के पास आगे चल रही एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक कार से टकरा गई। हादसे में वह तीनों घायल हो गए। घायलों को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविन्द्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें पानीपत के अस्पताल रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...