औरैया, जनवरी 5 -- याकूबपुर कस्बे में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नवादा गांव निवासी 35 वर्षीय गणेश शंकर दो जनवरी की शाम करीब सवा छह बजे याकूबपुर बाजार से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। कस्बा याकूबपुर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और वहीं खड़े होकर अपने परिचित दिनेश कुमार और उमेश कुमार से बातचीत करने लगा। इसी दौरान बेला की ओर से याकूबपुर की तरफ आ रही एक कार ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गणेश शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.