औरैया, फरवरी 7 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास शनिवार को अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूखमपुर की मड़ैया दिबियापुर निवासी 65 वर्षीय कमलेश पुत्र धर्मजीत मोटरसाइकिल से भरथना रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी तुरुकपुर गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...