सिमडेगा, जून 17 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में एक अज्ञात कार की टक्कर से बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रानीकुदर टुकुपानी निवासी युरेल किड़ो के रूप में की गई। बताया गया कि युरेल किड़ो अपनी बाईक से रानीकुदर से सिमडेगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान टुकुपानी के समीप सिमडेगा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत राउरकेला की ओर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...