धनबाद, जून 13 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर ऊपर कुल्ही के समीप शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बेलगड़िया निवासी प्रेम रजक नामक युवक घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इंदिरा चौक से धनबाद की ओर तेज गति में जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रेम बीच सड़क पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायल को उठाया और झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद ले गए। चश्मदीदों का कहना है कि गनीमत रही कि बाइक के पीछे से कोई ट्रक या हाइवा नहीं आ रहा था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...