अज्ञात कारण से लगी आग, दो दुकानें जलीं
श्रावस्ती, मार्च 5 -- रतनापुर,संवाददाता। रात में किसी व्यक्ति ने गुमटी में आग लगा दी। इससे दो दुकानें जल गईं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तमापुर के मजरा बढ़ई पुरवा निवासी पंकज कुमार पुत्र कंधई लाल गांव के ही चौराहे पर गुमटी में पान की दुकान चलाता है। होली के दिन किसी व्यक्ति ने दुकान में आग लगा दी। इसके कारण गुमटी का सारा सामान जल कर राख हो गया। आग से पड़ोस में चाय की दुकान चलाने वाले दुखित राम की भी दुकान जल गई। पीड़ित पंकज कुमार ने सोनवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.