अज्ञात कारण से आग लगने पर लाखों का नुकसान
चंदौली, अप्रैल 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद । सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर स्थित राइस मिल में अज्ञात कारणों से पिछले 5 से 6 दिनों से रहस्यमय तरीके से आग लग जा रही है। मिल संचालक ने बताया कि लगातार आगजनी से करीब 15 लाख रुपए का चावल धान के साथ मशीन और बोरा जल गया है। इस आग की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मनियारपुर गांव में सड़क पर हरिध्यान यादव की राइस मिल है। इस मिल में धान की खरीद प्रतिवर्ष किया जाता है। इस वर्ष भी धान की खरीद हुई थी। मिल संचालक के अनुसार पिछले 5 से 6 दिनों से मिल में अज्ञात कारणों से आग लग जा रही है। इसमें धान, चावल, बोरा और मशीन भी जल जा रहा है। बुधवार को भी इसी तरह आग लग गई इसमें भी काफी नुकसान हुआ। मिल संचालक के अनुसार 10 से 15 लाख क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.