चंदौली, अप्रैल 6 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के भभौरा गांव के जहानपुर बस्ती के पास सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग से सात अलग-अलग किसानों की तीन बीघा दस बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, विधायक कैलाश आचार्य राजस्व टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और अगलगी की घटना का जायजा लिया।भभौरा गांव के जहानपुर बस्ती के सीवान में सोमवार की शाम 5 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों से जड़ावती देवी का 6 बिस्वा, रामलखन का तीन बिस्वा, लालता का तीन बिस्वा, रमेश पाल और सुनीता पाल का 20 बिस्वा, ईश्वर चंद्र एवं कृष्ण चंद्र का 20 बिस्वा, नारद का 10 बिस्वा और मदन मोहन राय का 8 बिस्वा गेहूं ...