सोनभद्र, अप्रैल 18 -- म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के गोविंदपुर स्थित आम बगीचा के पास के जंगल में शनिवार की दोपहर ढाई बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगलगी की घटना में सैकड़ों छोटे पौधे झुलस गए और कुछ तो जल कर राख हो गए। जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के बीच आग बिकराल रूप ले लिया। इस देखते हुए मौके पर पहुंचे क्रिकेट एकेडमी के छात्रों और आश्रम कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बड़ी मशक्कत के बाद लगभग ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया। मौके पर विमल सिंह, सुरेश,मनीष, प्रमोद शर्मा, जमुना यादव, जबर शाह, कुसुम आदि दर्जनों लोग आग बुझाने के लिए आगे आए और आग समय रहते आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- उप प्रभागीय वनाधिकारी ने पौधरोपण क्षेत्र का किया निरीक्षण सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश ने कहा कि सामूहिक शक्ति में बहुत दम है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि जंगल ...