अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर जले, एक गाय गंभीर झुलसी
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- भीखमपुर। क्षेत्र के गांव बांसताली में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से दो घरों में रखा ग्रहस्थी का सारा सामान जल गया। वहीं एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। तेज हवाओं के चलते ग्रामीण आग पर काबू के लिए पंपिंग सेट लगाकर कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में कामयाबी पाई। मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रन्ट इनायत चीफ के मजरा गांव बांसताली में दोपहर अज्ञात कारणों से गजोधर के घर पड़े छप्परों में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले तेज हवा के झोंकों के साथ आग की लपटों ने गजोधर के मकान को अपने आगोश में ले लिया। वहीं पास के सिरदार के मकान में आग फैल गई। आग की लपटें देखकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीण आग बुझाते से पहले आग से गजोधर के घर रखा ग्रहस्थी का सारा समान के साथ चार हजार नगदी व एक गांव गंभीर झुलस गई। वही सिरदार के दो छप्पर जले।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.