औरैया, अप्रैल 12 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर, जयरामपुर और कंचनपुरवा के बीच रविवार दोपहर गेहूं के खेतों में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 24 बीघा पकी फसल को अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया। खेतों से उठती लपटें और धुआं देख ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। समरसेबल पंप, पानी के टैंकर और अन्य संसाधनों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग की चपेट में पकी खड़ी फसल के साथ-साथ कटी हुई गेहूं की फसल और भूसा भी जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार कंचनपुरवा निवासी रमाकांत व उनके भाई आनंद बाबू की करीब 10 बीघा, भूरेपुर निवासी रामप्रकाश की 4 बीघा, बिहारी पुरवा निवासी मिथलेश की 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.