बलरामपुर, मई 24 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में रविवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने पांच परिवारों की गृहस्थी को पलभर में राख कर दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक घर से फैलकर आसपास के अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखे अनाज सहित लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। पीड़ित मजीद ने बताया कि उनके घर में रखे करीब 52 हजार रुपये नकद, लगभग एक लाख रुपये के जेवरात, कपड़े, अनाज, बर्तन और साइकिल जलकर राख हो गए। वहीं रिजवान के घर में मोटरसाइकिल, साइकिल, मोबाइल फोन, करीब 50 हजार रुपये के जेवरात सहित घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा बादशाह के घर में रखे लगभग एक लाख रुपये के जेवर, दो हजार रुपये नकद, ...