बलरामपुर, नवम्बर 15 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। स्थानीय विकास खण्ड के गजपुर ग्रिन्ट के मजरे पेशकार चौकिया निवासी गंगाराम के घर में शनिवार दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग की लपटें उठती देख जब तक ग्रमीण दौड़ते तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसने चिनमुन, अद्दी व चैतू के घर को भी अपनी चपेट ले लिया। जब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास शुरू करते तब तक चारों फूस घर जलकर खाक हो गए। वहीं घर में बंधी गंगाराम की भैंस भी बुरी झुलस गयी। पीड़ितों का कहना है कि इस घटना के बाद अब उनके पास खाने को एक दाना तक नहीं बचा है। हल्का लेखपाल दिनेश पटेल ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...