रायबरेली, अप्रैल 1 -- सिंहपुर, संवाददाता। इंहौना थाना क्षेत्र के तहत बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 23 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में कुल 21 किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका, हालांकि तब तक बड़ी मात्रा में फसल जल चुकी थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण काफी हद तक आग बुझा चुके थे।प्रभावित किसानों में पहाड़पुर गांव के नफीस, रेहान, इरफान, इलियास, कलीम और अतीक शामिल हैं। वहीं करन गांव के दीपक, बृजेश, रामराज, रेवतीराम, धर्मेन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.