चंदौली, अप्रैल 4 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के समीप स्थित कुटिया के पास गेहूं की फसल लगे खेत में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। इसमें आधा दर्जन किसानों के करीब पांच बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं नायक तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा करने में जुट गई।सिरसी कुटिया के समीप अचानक लगी खेतों में आग से आसपास अफरा तफरी मच गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक खेतों में काफी दूर तक आग पहुंच चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया। वहीं अगलगी की खबर सुन...