रायबरेली, अप्रैल 14 -- डलमऊ संवाददाता। तहसील क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे आंबा गांव में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इससे नौ परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय अचानक एक छप्पर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण आग बुझाने के लिए जुटे, तब तक लपटों ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लालती, बीटाना, हरिशंकर, मोहन लाल, रामकुमार, सचिन, राजेंद्र, दशरथ और अशोक के घरों में रखा गेहूं, चावल, कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। यह भी पढ़ें- छप्पर में लगी आग, सामान जलकर राख ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल मनोज पाल ने क्षति का आकलन किया। तहसीलदार मंजरी सिंह ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराई ...