बहराइच, मार्च 1 -- तेजवापुर । महसी तहसील के पूरे प्रसाद सिंह ग्राम पंचायत के मजरा टंच में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन परिवारों की फूस की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए तहसील प्रशासन को राहत राशि हेतु रिपोर्ट भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.