मऊ, फरवरी 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महरुपुर निवासी रुखसाना पुत्री वकील शनिवार दोपहर में अज्ञात कारणों से झुलस गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही रखसाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...